google.com, pub-7513609248165580, DIRECT, f08c47fec0942fa0 MI vs DC Weather Report Today: बारिश बनी दिल्ली कैपिटल्स की राह में रोड़ा? जानिए पूरा समीकरण

Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad

MI vs DC Weather Report Today: बारिश बनी दिल्ली कैपिटल्स की राह में रोड़ा? जानिए पूरा समीकरण

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली।
MI vs DC Weather Report Today: बारिश बनी दिल्ली कैपिटल्स की राह में रोड़ा? जानिए पूरा समीकरण



इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 अपने अंतिम पड़ाव पर है और प्लेऑफ की जंग रोमांचक मोड़ पर आ चुकी है। दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है, लेकिन उनकी राह बिल्कुल आसान नहीं है। अक्षर पटेल की अगुवाई वाली टीम को अपने बचे हुए दोनों मैच हर हाल में जीतने होंगे। ऐसे में आज, यानी 21 मई को होने वाले मुंबई इंडियंस (MI) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (DC) मुकाबले को लेकर सभी की निगाहें मौसम पर भी टिकी हुई हैं।

क्या आज बारिश बनेगी विलेन?

इस अहम मुकाबले का आयोजन मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में होना है, लेकिन मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार मुंबई में आज बारिश की आशंका जताई गई है। यदि बारिश मैच में खलल डालती है या मुकाबला रद्द हो जाता है, तो दिल्ली कैपिटल्स को इसका सीधा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

MI vs DC Weather Report: कैसा रहेगा मुंबई का मौसम?

दरअसल, मुंबई में अगले चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। AccuWeather के अनुसार, शहर में बारिश की 80% संभावना है, जिसमें कुल 1.5 घंटे तक बारिश होने की उम्मीद है। रात के दौरान बारिश की संभावना 25% तक है, लेकिन मौसम की स्थिति इतनी बदल सकती है कि कोई पक्की भविष्यवाणी करना मुश्किल है। ऐसे में मुंबई बनाम दिल्ली का मैच बारिश की वजह से रद्द होने की उम्मीदें हैं।

बारिश से किसे होगा फायदा?

दिल्ली कैपिटल्स के लिए बारिश नुकसानदेह साबित हो सकती है। वजह साफ है — उन्हें प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए अपने सभी बचे हुए मुकाबले जीतने हैं। अगर आज का मैच धोया गया (No Result) तो दिल्ली को केवल 1 अंक मिलेगा, जो उनकी क्वालीफाई करने की उम्मीदों को लगभग खत्म कर देगा।

अगर मैच हुआ रद्द 

अगर MI और DC के बीच मैच बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें काफी बढ़ जाएंगी। मुंबई पहले से ही पॉइंट्स टेबल में दिल्ली से एक अंक आगे है। अगर दिल्ली के खिलाफ उनका मैच धुल जाता है, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा। ऐसी स्थिति में मुंबई के कुल अंक 15 हो जाएंगे, जबकि दिल्ली के अंक बढ़कर 14 हो जाएंगे


मुंबई और दिल्ली दोनों की आखिरी लीग में पंजाब से टक्कर
MI और DC दोनों ही सीजन के अपने-अपने आखिरी लीग मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेंगे। पंजाब की टीम पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। अगर MI बनाम DC मैच का कोई नतीजा नहीं निकलता है, तो दिल्ली को प्लेऑफ के लिए PBKS और MI के बीच होने वाले मैच पर निर्भर रहना होगा। अगर MI उस मैच में PBKS को हरा देती है, तो दिल्ली प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी, भले ही उनका और पंजाब के बीच मैच का नतीजा कुछ भी रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ